अमरिया: थाना अमरिया क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
अमरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरहरपुर धुरा गांव के 20 वर्षीय युवक शिवकुमार का शव गांव से करीब 600 मीटर दूर गन्ने के खेत मे संदिग्ध हालत में मिला है। शिवकुमार एक जून की सुबह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने अमरिया थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। रविवार सुबह 9 बजे खेत में पानी लगाने पहुंचे