जीरापुर: भैंस और पाड़ा चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹5,59,000 नकद व पिकअप वाहन जब्त
जीरापुर पुलिस को भैंस-पाड़ा चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। आज बुधवार की दोपहर 3:00 बजे थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम रामपुरिया से 8 अक्टूबर को चोरी हुए भैंस और पाड़े के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 59 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया गया है,