जीरापुर: कवि सम्मेलन में दिखी शब्दों की गूंज और भावनाओं की मिठास, कवियों ने सुनाए राजस्थान के वीरों के किस्से
माचलपुर नगर परिषद द्वारा नगर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार की रात 9:00 बजे से विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन बागा बल्डी पर किया गया। बागा बल्डी मैदान में महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत आयोजित कवि सम्मेलन में शब्दों की गूंज और भावनाओं की मिठास देखने को मिली। वीर रस और धार्मिक-आध्यात्मिक कविताओं से सजे इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न