बिंदकी: रमदिनवा पुर गांव में बच्चों के विवाद को सुलझाने गई महिला को किशोर ने मारा चाकू, महिला की हुई मौत
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के रमदिनवापुर गांव में मंगलवार को दिन में करीब 3 बजे बच्चों के विवाद को सुलझाने गई महिला रानी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी राजेश निषाद के ऊपर गांव के ही एक किशोर ने चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते महिला जमीन में गिर पड़ी। महिला को जब तक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता अधिक खून बहने से महिला की मौत हो गई। पुलिस गांव पहुंची।