गुन्नौर: कस्बा गवां में ज्वेलर्स ने आभूषण चोर गिरोह की तीन महिलाओं को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस को सौंपा
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां निवासी कन्हैया लाल एंड संस ज्वेलर्स के मालिक प्रवीन कुमार ने बुधवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि तीन महिलाएं दुकान पर आई और नोजपिन दिखाने को कहा ज्वेलर्स ने उन्हें नोजपिन दिखाई लेकिन बिना कुछ खरीदे ही तीनों जाने लगी शक होने पर प्रवीन कुमार ने नोजपिन गिनी तो तीन नोजपिन कम निकली तत्काल तीनों महिलाओं की तलाशी ली गई।