गया से त्रिस्तरीय पंचायत संघर्ष समिति के संगठन विस्तार का आगाज, समय पर पंचायत चुनाव कराने की उठी मांग
गया। बिहार में पंचायत चुनाव 2026 को निर्धारित समय पर कराने की मांग को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत संघर्ष समिति ने गया से अपने संगठन विस्तार की शुरुआत की है। गया में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करने और संगठन को बिहार के सभी जिलों तक पहुंचाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति की ओर से प्रेस वार्ता कर कुंदन यादव ने बताया कि जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई।
कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष रविनाथ चौपाल, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सह मगध प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार समेत मगध प्रमंडल के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। समिति के अनुसार बिहार के सभी 38 जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता कुंदन यादव ने कहा कि समिति की सबसे प्रमुख मांग है कि पंचायत चुनाव 2026 में हर हाल में समय पर कराया जाए। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 243E का हवाला देते हुए कहा कि पंचायतों का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है और कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराया जाना चाहिए। परिसीमन, आर्थिक या प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर चुनाव में देरी नहीं की जानी चाहिए।
समिति ने चुनाव की तारीख समय पर घोषित करने और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं डालने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि गया से संगठन विस्तार का अभियान शुरू कर अब बिहार के अन्य जिलों में भी गतिविधियों को तेज किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बोधगया पहुंचे और चक्र मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। वहीं, आगामी 4 अक्टूबर को पटना में बड़े कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। समिति ने मुखिया, भावी मुखिया प्रत्याशी, पंचायत समिति, सरपंच और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से बड़ी संख्या में पटना पहुंचने की अपील की है।
#गयाजी
#गया_हो
#GayaPolice
#chunavnews
#MukhiyaChunav
#bihar
#samratchoudhary