सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड में युवक ने दबंग पर लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज हुआ
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड के निवासी एक युवक ने गोहांड के ही एक दबंग व्यक्ति पर शराब के नशे में गाली गलौज व मारपीट सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।