पोड़ैयाहाट: SIR के कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं BLO के साथ अभद्रता करने के आरोप में देवडांड़ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं BLO के साथ अभद्रता करने के आरोप में देवडांड़ थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शुंडमारा हरिजन टोला में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता गणना प्रपत्र भरने के दौरान अभद्रता और बाधा उत्पन्न करने पर प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।