पटियाली: जिनौल गांव में बुखार, डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ने की आशंका, स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की गई
पटियाली। विकासखंड पटियाली के गांव जिनौल में बुखार से कई लोगों के पीड़ित होने पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनुज चौहान ने स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को पीएचसी पटियाली के चिकित्साधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर डेंगू-मलेरिया की जांच, निशुल्क दवाएं, घर-घर सर्वेक्षण और मच्छरों से बचाव के उपाय कराने की मांग की।