सिरदला: जंगल में बेहोश मिली परनाडाबर की विवाहिता, पति समेत 2 गिरफ्तार, पिता के आवेदन पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
Sirdala, Nawada | Sep 30, 2026 सिरदला प्रखंड के परनाडाबर थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव से लापता करीब 20 वर्षीय पूनम कुमारी तीन दिन बाद अपने ससुराल से करीब 20 किलोमीटर दूर गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के बसकटवा-धुमनवा जंगल की झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिली। जंगल में लकड़ी चुनने गई एक महिला ने उसकी आवाज सुनी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पूनम की हालत बेहद खराब थी,