उज्जैन: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने किया स्टेशनों का निरीक्षण, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश 🚆🚉
आगामी सिंहस्थ महापर्व-2028 के मद्देनजर उज्जैन और इंदौर क्षेत्र में रेलवे विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने उज्जैन, विक्रम नगर, नईखेड़ी, पिंगलेश्वर और चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया। इसके बाद अवंतिका होटल में सांसद अनिल फिरोजिया, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की गई। बैठक में सतीश कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सिंहस्थ के दौरान देश भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन क्षमता विस्तार और यात्री सुविधाओं के सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
#UjjainRailway #Simhastha2028 #RailwayBoard #UjjainNews #siti24ujjain