उज्जैन: विक्रांत भैरव मंदिर में गूंजी 'कैलाश वाद्यम' की दिव्य ध्वनियां, दक्षिण की शैव परंपरा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु 🔱🎶
उज्जैन स्थित प्राचीन विक्रांत भैरव मंदिर में रविवार शाम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के विशेष आमंत्रण पर कोयंबटूर (तमिलनाडु) के ईशा फाउंडेशन से आई 21 सदस्यीय टीम ने भगवान शिव को समर्पित 'कैलाश वाद्यम' की अलौकिक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने दक्षिण भारत की प्राचीन शैव परंपरा से जुड़े विभिन्न पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ओजस्वी और सुमधुर ध्वनियों के जरिए शिवभक्ति का ऐसा माहौल बनाया कि पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। इस अद्वितीय संगीतमय अनुष्ठान का श्रवण कर वहां उपस्थित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरी तरह से भाव-विभोर हो गए।
#VikrantBhairav #KailashVadyam #IshaFoundation #UjjainNews #siti24ujjain