मानिकपुर: मानिकपुर सीएचसी में चार्ज हस्तांतरण को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर दिलवाया गया चार्ज
चित्रकूट। मानिकपुर सीएचसी में गुरुवार को अधीक्षक का चार्ज हस्तांतरण विवादों में घिर गया। नए अधीक्षक डॉ. मोहम्मद हारून को चार्ज देने से तत्कालीन अधीक्षक डॉ. मनोज सोनकर ने आनाकानी की और कार्यालय में ताला बंद कर चले गए। सीएमओ के निर्देश पर पहुंचे एसीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार जटारिया ने शाम चार बजे पुलिस की मौजूदगी में ताला तुड़वाकर चार्ज दिलाया।