टीकमगढ़: परशुराम सेना ने श्रमदान कर चलाया सफाई अभियान, महेंद्र सागर तालाब के चौपरा घाट को लिया गोद
राष्ट्रीय परशुराम सेना ने महेंद्र सागर तालाब के चौपरा घाट को गोद लेकर स्वच्छता की नई पहल शुरू की है। रविवार को परशुराम सेना के सदस्यों ने घाट पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि अब हर रविवार को 2 घंटे का श्रमदान करने का निर्णय लिया गया है। इससे शहर के जल स्त्रोत स्वच्छ रहेंगे।