टीकमगढ़: लिधौरा के समीप तेज़ रफ़्तार 4 पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक व्यक्ति हुआ घायल
टीकमगढ़ जिले के लिधौरा के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम बलराम लोधी निवासी अपरबल गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से लिधौरा से अपने गांव आ रहा था रास्ते में लिधौरा से कुछ दूरी पर एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन में उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।