टीकमगढ़: बल्देवगढ़ आढ़त के समीप बाइक की टक्कर से दो महिलाएँ हुई घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ आढ़त के पास दो महिलाएं सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल महिलाओं के नाम गुडी और पान बाई यादव निवासी सुजानपुरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि दोनों महिलाएं बाइक से परिजन शख्स के साथ अपने गांव से अन्य गांव जा रही थी, रास्ते में बल्देवगढ़ आढ़त के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दोनों महिलाएं घायल हो गई।