टीकमगढ़: महामना एक्सप्रेस में छूटा 6 साल का बच्चा, टीकमगढ़ स्टेशन पर आरपीएफ ने बच्चे को परिजन से मिलवाया
ललितपुर स्टेशन पर शनिवार महामना एक्सप्रेस में एक 6 वर्षीय बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया। बच्चों की माता-पिता ललितपुर स्टेशन पर उतर गए जबकि बच्चा ट्रेन में ही रह गया। डिप्टी सीटीए आशीष खारे और स्टेशन मास्टर भास्कर मीणा की मौजूदगी में टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर बच्चों को उसके परिवार को सौंप दिया गया।