हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर परिषद जतारा में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली
---
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज नगर परिषद जतारा द्वारा नगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगर परिषद कार्यालय से हुआ, जो ऊपर की सड़क, मुख्य मार्केट होते हुए बस स्टैंड तक पहुँची तथा पुनः नगर परिषद कार्यालय में इसका समापन किया गया। रैली में नगर परिषद अध्यक्ष श्री अनुराग सुनील नायक (रामजी), मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पदम कुमार जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष फिरोज खान (रिंकू पठान), पार्षद बाबूलाल गुप्ता, कलीम अली, पार्षद प्रतिनिधि शिवाजी साहू, देवेंद्र अहिरवार, अनिकेत रजक, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर ब्रजकिशोर तिवारी, कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, स्वच्छता प्रभारी राजेश सूत्रकार, रवि अहिरवार, लखनलाल गुप्ता, आशीष सोनी. उमाशंकर नामदेव सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्रों ने सहभागिता की।
रैली में सांदीपनी मॉडल स्कूल एवं गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से पूरे नगर का वातावरण देशभक्तिमय हो गया। छात्राओं एवं नगरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली तथा भारत माता की जय सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। रैली के दौरान नगरवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करते हुए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया। नगर परिषद द्वारा रैली में शामिल बच्चों एवं छात्राओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। बच्चों में तिरंगा रैली को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री अनुराग सुनील नायक (रामजी) एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पदम कुमार जैन ने नागरिकों से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रदर्शित करें। नगर परिषद जतारा द्वारा आयोजित इस भव्य तिरंगा रैली ने नगर में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
#HarGharTiranga2026
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh