तहसील मोहनगढ़ में देशभक्ति के संकल्प साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
---
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक गांव-गांव एवं शहर-शहर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसीक्रम में सेक्टर पंचायत अंतर्गत मोहनगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के जोश और उत्साह से सराबोर इस यात्रा में मोहनगढ़ तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (आरआई), पटवारीगण, थाना मोहनगढ़ का समस्त स्टाफ, शिक्षकगण, मोहनगढ़ मंडल अध्यक्ष एवं समस्त मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, समिति के सदस्य तथा नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देशभक्ति नारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। आइए, हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश की आन, बान और शान का सम्मान करें और स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों के बलिदान को नमन करें।
#HarGharTiranga
#JansamparkMP
#tikamgarh