कोसी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने सदन में पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय और अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों में कटौती कर रही है, जिससे जमीनी स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एमएलसी ने विशेष रूप से वार्ड सदस्यों की स्थिति पर चिंता जताई।