कटिहार: नगर निगम क्षेत्र के 7 वार्डों में 4 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि से बनने वाले विभिन्न सड़कों का मेयर ने किया शिलान्यास
मेयर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1, 4, 7, 8, 13, 16 और 21 में बनने वाले पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर व शिलापट्ट अनावरण कर किया। बता दे कि यह सभी सड़क चार करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से बन रहा है। वहीं सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल व्याप्त था।