कटिहार: कल चौकी हाट में राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम का होगा जनसंवाद, तैयारी को लेकर राजद नेता ने की चर्चा
कल चौकी हाट में राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर राजद के प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने बताया कि रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर क्षेत्र के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। ताकि जनसंवाद कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें।