कटिहार: कुलीपाड़ा में ऑटो संघ के जिला अध्यक्ष वारिस हुसैन के निधन पर शोक की लहर, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ने किया शोक व्यक्त
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता तारीख अनवर ने दिवंगत वारिस हुसैन के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि दिवंगत वारिस हुसैन व्यक्तित्व के धनी इंसान थे। सभी धर्मों में उनकी अच्छी पैठ थी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर वह आगे रहते थे उनका निधन कटिहार की राजनीति सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।