कटिहार: इंद्रावारी गांव में एक महिला की हुई हत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
घटना के बारे में मृतिका सुदामा देवी के परिजनों ने बताया कि शिवरात्रि के मेले में उन्होंने दुकान लगाया था। आधी रात को एक अनजान व्यक्ति वहां पहुंचा और बिना किसी बात के महिला के सर पर बांस के मुंगरा से मार दिया। जिस महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।