सुजानगढ़: सुजानगढ़ में कल पंचायत चुनाव का चौथा चरण, एक वोटर डालेगा दो वोट, 167 बूथों पर मतदान की तैयारियां पूरी
सुजानगढ़। राजस्थान पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत शनिवार, 14 नवंबर को सुजानगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी अब घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।