बहराइच: कपूरथला स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में उद्योग विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन, बहराइच सांसद ने की शिरकत
सोमवार को शहर के कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र बहराइच द्वारा सीएम युवा योजना की कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सांसद बहराइच डॉक्टर आनंद गॉड ने शिरकत की। इस कार्यशाला के दौरान उद्योग विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई।