बारां: कस्बा थाना में घर पर विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Baran, Baran | Jul 1, 2025 कस्बा थाना कस्बे में मंगलवार को घर पर विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवती की जिला अस्पताल में मौत हो गई पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलुआ राम ने मंगलवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा थाना में विषाक्त खाने से शिवलता पुत्री श्याम की मौत हो गई।