बारां: शहर के चोमुखा बाजार, लालबाई चौक, मालादेवी मोहल्ले में फिर लाल मुंह वाले बंदरों का आतंक, शहर में दहशत का माहौल
Baran, Baran | Jul 1, 2025 शहर में लालमुंह वाले वानरों का आतंक एक बार फिर सिर चढ़कर बोलने लगा है। पहले भी इन वानरों द्वारा 50 से अधिक महिला-पुरुषों को घायल किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और अब पुनः मंगलवार को चौमुखा बाजार, लालबाई चौक, मालादेवी मोहल्ला, व छिपा मोहल्ला क्षेत्र में इनका उत्पात देखने को मिला।