रावतसर: राजकीय महाविद्यालय रावतसर में मानस अभियान के तहत आयोजित की गई मॉडल प्रतियोगिता
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सोमवार दोपहर 12बजे मानस अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय रावतसर में नशा मुक्ति से संबंधित मॉडल प्रतियोगिता आयोजित हुई। रावतसर ब्लॉक के 8 महाविद्यालय ने हिस्सा लिया। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतियोगियो को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. महेंद्र सागवान सहित महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी रहा मौजूद।