वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी...
सीही श्मशान घाट में पार्किंग निर्माण शुरू,
अजीत नंबरदार ने मंत्री विपुल गोयल का जताया आभार
जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गाँव सीही श्मशान घाट में पार्किंग स्थल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सहयोग और मार्गदर्शन से प्रारंभ हुआ है।
गाँव सीही स्थित यह श्मशान घाट केवल स्थानीय ग्रामीणों के लिए ही नहीं, बल्कि सेक्टर-4, सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-11, प्रेम नगर, पटेल नगर सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख अंतिम संस्कार स्थल के रूप में उपयोग किया जाता है। लंबे समय से यहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को वाहनों की पार्किंग को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता था।
क्षेत्रवासियों और श्मशान घाट प्रबंधन समिति द्वारा यह समस्या मंत्री विपुल गोयल के संज्ञान में लाई गई, जिस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्किंग निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को भविष्य में सुविधा मिलेगी और अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली पार्किंग संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर सीही श्मशान घाट प्रबंधन समिति और स्थानीय नागरिकों ने मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी तत्परता और संवेदनशीलता सराहनीय है।
भाजपा फरीदाबाद के जिला कार्यकारिणी सदस्य अजीत नंबरदार तथा वार्ड-39 की पार्षद प्रत्याशी रूमा नंबरदार ने भी इस जनहितकारी कार्य के लिए मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र की एक लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा।