बड़गांव: भीलों का बेदला स्थित डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में एक स्टूडेंट ने की आत्महत्या, कॉलेज स्टाफ पर टॉर्चर करने के आरोप
उदयपुर के भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक डेंटल कॉलेज में BDS फाइनल ईयर की छात्रा श्वेता सिंह ने हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने कॉलेज स्टाफ माही मैम और भगवत सर पर दो साल से मानसिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा कि पैसे लेकर छात्रों को पास किया जाता है, जबकि बाकी को जानबूझकर फेल किया जाता है।