हजारीबाग: नगर निगम चुनाव प्रचार थमने से पहले वार्ड 22 (शिवपुरी) की वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि ने भव्य रोड शो कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। उन्होंने मतपत्र क्रम संख्या 1 “अलमारी छाप” पर मुहर लगाने की अपील करते हुए वार्ड को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और जलजमाव मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।रोड शो शिवपुरी के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए संपन्न हुआ।