गुन्नौर: गांव बैरपुर महराजी के समीप अज्ञात वाहन ने खेत से घर लौट रहे किसान को मारी टक्कर, किसान की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव बैरपुर महाराजी निवासी किसान सत्यवीर सिंह खेत से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचे तो तभी अज्ञात वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।