मेजा: मांडा के बरहा में वायरल ऑडियो की सच्चाई आई सामने, प्रधान प्रतिनिधि ने किया खुलासा
मांडा क्षेत्र के बरहा गांव में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक ऑडियो को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। मामले में प्रधान प्रतिनिधि राजेश्वर ने आज शनिवार सुबह करीब 10:00 के आसपास मीडिया के सामने आकर ऑडियो की सच्चाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वायरल ऑडियो भ्रामक है और लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।