जालोर के 10 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के लिए चयन : जालोर। जिला वुशू संघ के तत्वावधान में 12वीं जिला स्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता शनिवार शाम सुंदेलाव तालाब स्थित आर्य हनुमान व्यायामशाला में आयोजित हुई। कार्यक्रम में नव चयनित जिला कलेक्टर डिम्पल चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेलों के महत्व और आत्मरक्षा के लिए वुशू की उपयोगिता बताई। प्रतियोगिता में महिला वर्ग से 6 और पुरुष वर्ग से 4 खिलाड़ियों सहित कुल 10 खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ।
चयनित खिलाड़ी 27 से 30 नवंबर तक जयपुर में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता में जालोर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान जिला वुशू संघ के संरक्षक दलपत सिंह आर्य, अध्यक्ष शिवदत्त आर्य, महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Nov 15, 2026