जालोर में खानकाह-ए-हुसैनी, जालोर शरीफ की ओर से हजरत मौला अली एवं ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी (गरीब नवाज) की शान में 11वीं सालाना महफिल-ए-कव्वाली का शानदार आयोजन किया गया। इसमें हमसर हयात, अलवर हयात सूफी ब्रदर्स ने शानदार कव्वाली की प्रस्तुति दी। इस आयोजन के तहत सूफियाना कलाम और कव्वाली से समां बांधा। कार्यक्रम सनसिटी कॉलोनी, केजीएन कॉलोनी के पास, ऑयल मील के पीछे केशवणा रोड जालोर में आयोजित हुआ।