बक्सर: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जिले के मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान: डीएम
Buxar, Buxar | Jun 3, 2025 आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में जिले के मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें।उक्त बातें डीएम विद्यानंद सिंह ने बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कही। डीएम ने कहा कि इस वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव होना है जिले के जितने भी मतदाता हैं सभी युवा, महिला मतदाता, वृद्ध, दिव्यांग मतदाता समेत सभी मतदाता से अपील है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।