रहटगांव: हरदा में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण शुरू, रहटगांव समेत जिले के 165 युवा होंगे शामिल
आज 24 अक्टूबर लगभग 4:00 बजे हरदा में आपदा से निपटने और राहत-बचाव कार्यों में सहयोग के लिए सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित इस प्रशिक्षण में रहटगांव सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 165 युवा स्वयंसेवक शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार की उपस्थिति में हुआ।