हल्द्वानी में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने डिजिटल पुलिसिंग, साइबर अपराध नियंत्रण, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। बैठक में लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और CCTNS समेत सभी डिजिटल पोर्टल पर डेटा अपडेट रखने पर जोर दिया गया। जनपद में बेहतर पुलिसिंग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए हर महीने “थाना ऑफ द मंथ” चुना जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लगातार खराब प्रदर्शन पर संबंधित थाना प्रभारी और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी। सैनिक सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 48 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए कानून-व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी के निर्देश भी दिए गए।
#NainitalPolice #SSPManjunathTC #Haldwani #UttarakhandPolice #PoliceNews #DigitalPolicing #CyberCrime #CyberSecurity #ThanaOfTheMonth #LawAndOrder #TrafficPolice #PoliceAward #UttarakhandNews #HaldwaniExpressNews