मानिकपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायतें आईं, चार का मौके पर निस्तारण; कई अधिकारी रहे नदारद
चित्रकूट के मानिकपुर तहसील में शनिवार को एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। दीपावली के चलते कई विभागों के अधिकारी नदारद रहे, जिससे फरियादियों को इंतजार करना पड़ा।