आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटोरी अनुमंडल अंतर्गत धमौन स्थित बुलगानिन घाट पर दलदल एवं खतरनाक स्थिति को देखते हुए छठ पूजा के आयोजन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संबंधित पदाधिकारियों को उक्त घाट पर खतरनाक घाट का फ्लेक्स बोर्ड लगाने, माइकिंग एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर श्रद्धालुओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है।
अनुमंडल प्रशासन एवं जिला प्रशासन की अपील: श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित घाट पर छठ पूजा न करें तथा सुरक्षित एवं निर्धारित घाटों पर ही पर्व मनाएं।
#ChhathMahaparv #Patori #Samastipur #DistrictAdministration #PublicSafety #ChhathPuja2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 13, 2026