चकरनगर: तेज रफ्तार पिकअप ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, ग्वालियर रेफर
बिठौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 12 बजे सड़क किनारे खड़ी बाइक में तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पास खड़े दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।