1 करोड़ 30 लाख Instagram Views का कमाल: मनीष जायसवाल को कोरबा पुलिस ने किया सम्मानित
कोरबा। सोशल मीडिया के जरिए साइबर जागरूकता और जनहित से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए JB News Korba से जुड़े मनीष जायसवाल को कोरबा पुलिस की ओर से सम्मानित किया गया। Instagram पर 1 करोड़ 30 लाख से अधिक व्यूज हासिल करने के उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
साइबर जागृति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले द्वारा मनीष जायसवाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने मनीष जायसवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे ही मेहनत करते रहो, सफलता जरूर मिलेगी।”
कार्यक्रम में जिलेभर में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान की भी जानकारी दी गई। कोरबा पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 1200 नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड, OTP ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से बचने की �
Korba, Korba | Aug 23, 2026