उत्तर प्रदेश के जालौन के जवाहर नवोदय विद्यालय में उस समय माहौल आत्मीय हो गया, जब डीएम राजेश कुमार पांडेय निरीक्षण के दौरान बच्चों के बीच पहुंच गए। उन्होंने छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर विद्यालय में पढ़ाई, रहन-सहन और मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। इसके बाद डीएम ने भोजन की गुणवत्ता को केवल पूछकर परखने के बजाय बच्चों के साथ बैठकर स्वयं भोजन किया। डीएम को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।
#UttarPradesh
Korba, Korba | Aug 23, 2026