राजनीति के मैदान में एक-दूसरे पर वार करने वाले बीजेपी और कांग्रेस के दो नेता इस बार फिटनेस और रोमांच के मैदान में आमने-सामने नजर आए। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदी में उतरकर अपना वीडियो शेयर किया और इसी बहाने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कस दिया। रिजिजू ने कहा कि कई लोग उनकी इस एक्टिविटी की तुलना राहुल गांधी से कर रहे हैं, लेकिन ऐसी चीजों के लिए उन्हें किसी ट्रेनिंग की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि वह बचपन से ही ऐसी गतिविधियों के आदी रहे हैं। अपने अंदाज में उन्होंने कहा- 'मैं यहां का खिलाड़ी हूं।'
तेज बहाव वाली नदी में रिजिजू का रोमांच
रिजिजू ने रविवार को ‘एक्स’ पर अरुणाचल प्रदेश की नदी में तैरते हुए अपना वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि वह भी राहुल गांधी जैसा कर रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को ऐसी गतिविधियों के लिए शायद प्रशिक्षण की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन उन�
Korba, Korba | Aug 23, 2026