श्री गंगानगर: भाजपा जिला कार्यालय में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 22, 2026
नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शाम 4:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव प्रभारी रामगोपाल सुथार, जिला संगठन प्रभारी दशरथसिंह शेखावत एवं विधायक जयदीप बिहानी उपस्थित रहे।