भिवानी: भिवानी दोस्ताें के साथ घूमने गया किशोर जुई नहर में गिरा, अब तक नहीं लगा सुराग,एनडीआरएफ और पुलिस के गोताखोर ने चलाया
जुई नहर के पास अपने चार दोस्तों के साथ घूमने गया 16 वर्षीय अतुल अचानक ही नहर में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने की वजह से वह नहर में डूब गया। दोस्तों के चिल्लाने पर आस-पास के लोग वहां जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की गोताखाेरों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने भी अपना सर्च अभियान शुरू किया।