भिवानी: गांव तालु स्थित गौ लौक धाम गौशाला का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गांव तालु में गौ लौक धाम गौशाला का वार्षिक महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी भरपूर पंघाल की देखरेख में हुआ। गौ माता का पूजन कर उनको फलाहार वितरित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक भरपूर पंघाल ने कहा कि हिंदू संस्कृति में गौसेवा सबसे बड़ा धर्म है। सनातन धर्म में गौमाता को देवता मानकर पूजा की जाती है तथा गौ माता में ही समस्त देवी-देवताओं का वास होता है।