भिवानी: भिवानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहां 100 करोड़ से अधिक का होगा सहकारिता विभाग का घोटाला
बीजेपी-जेजेपी सरकार घोटालों की सरताज है। गठबंधन सरकार घोटालेबाजों के अभिभावक की तरह काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सहकारिता विभाग में उजागर हुए घोटाले पर टिप्पणी करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही एफपीओ घोटाला सामने आया था।