भिवानी: भिवानी में CMO रघुवीर शांडिल्य ने कहा सरकार ने कैंसर मरीजों के लिए लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की पेंशन योजना
विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में आज भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में आए मरीजों को बताया गया कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जागरूकता ही लोगों को इस बीमारी से बचाने में सहायक होती है।